लोड हो रहा है...

बच्चों को रामायण व महाभारत पढ़ाने से मिलेगा लाभ : कुमार विश्वास

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास भी शामिल थे। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। यहां पर कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया। इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद हो गया था।

विवाद के बीच कुमार विश्वास का बड़ा बयान

लखनऊ में शामिल हुए कुमार विश्वास ने कहा, “फिर कह रहा हूं, अपने बच्चे रामायण पढ़ेंगे, महाभारत पढ़ेंगे और रामायण पढ़ेंगे, इससे बच्चों को फायदा होगा। मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि अगर दुर्योधन निकल जाए उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे।

कुमार विश्वास पर क्यों हुआ विवाद?

कुमार विश्वास ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, ”अपने बच्चों को सीता जी की लाड़ली और भगवान राम के भाइयों का नाम याद दिलाओ। वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी कोई और ले जाए।”

कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है। क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों का नाम लव और कुश है। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है। इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों के बीच जमकर बवाल भी हुआ था। सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था।

- Advertisement -

साभार : इंडिया न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।