बुधवार, मई 06 2026 | 11:08:35 PM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / सपा के वरिष्ठ नेता ने की औरंगजेब की तारीफ, एकनाथ शिंदे भड़के

सपा के वरिष्ठ नेता ने की औरंगजेब की तारीफ, एकनाथ शिंदे भड़के

Follow us on:

मुंबई. महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने पर शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। शिंदे ने कहा है कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया और ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप है इसलिए अबू आज़मी को माफी मांगनी चाहिए। उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब एक निर्दली शासक नहीं था।

बनारस की घटना का किया जिक्र

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी के महाराष्ट्र में प्रमुख चेहरे अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे महान समाजसेवी बताया था। आजमीन ने कहा था कि औरंगजेब ने कई मंद‍िर बनवाए। वह क्रूर शासक नहीं था। आजमी ने सोमवार को कहा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। था। बाद में उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट क‍िया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया, अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता। आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से विधायक चुने गए हैं।

शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

सपा नेता अबू आजमी के बयान पर बीजेपी के साथ श‍िवसेना भड़क गई है। शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे ने देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा सपा नेता अबू आजमी ने जो भी बोला है, वो गलत है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। बीजेपी ने कहा है कि अबू आजमी ऐसे बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मुगल आक्रांताओं की तारीफ करना इनके डीएनए में है। इनके ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाह‍िए। अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले दिन यह प्रतिक्रिया दी।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मीरा रोड चाकू हमला: ‘सेल्फ-रेडिकलाइजेशन’ या बड़ी साजिश? ATS और NIA ने संभाली जाँच की कमान

मुंबई | मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके …