लोड हो रहा है...

आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने मारा छापा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. गुजरात में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू कर रही है. इस बीच गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई रेड करने पहुंची. इसको लेकर दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पोस्ट में आतिशी ने लिखा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई! गुजरात में आप ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है! इतने सालों मे बीजेपी को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.”

‘CBI रेड कोई इत्तेफाक नहीं’- मनीष सिसोदिया

वहीं, मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया, “गुजरात चुनाव 2027 की ज़िम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर CBI रेड! ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साज़िश है. BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है — और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है. डर की गूंज, CBI की दस्तक में साफ़ सुनाई दे रही है.”

‘गुजरात की जिम्मेदारी मिली तो पड़ गया सीबीआई का छापा’

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पिछले गुजरात चुनाव की वजह से बीजेपी की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ़्तार करना शुरू किया था. और अब दुर्गेश पाठक को गुजरात की ज़िम्मेदारी मिली है तो आज CBI ने उनके घर छापा मार दिया है.”

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।