लोड हो रहा है...

अभिनेत्री निकिता दत्ता हुईं कोरोना संक्रमित, पोस्ट कर दी जानकारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. कोरोना वायरस (Corona Virus) ने फिर से भारत में दस्तक दे दी है. जहां बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) कोरोना वायरस से पीड़ित हो गई हैं. जहां उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर दी थी. अब शिल्पा के बाद कबीर सिंह से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) को भी कोरोना हो गया है. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने यह भी बताया है कि उनको और उनकी मां दोनों को कोरोना हो गया है. इस कारण उन्होंने अपने सारे प्रोजेक्ट्स को कुछ समय के लिए टाल दिया हैं. आखिर उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है, आपको बताते हैं.

पोस्ट किया शेयर

भारत में फिर से कोरोना के केस सामने आने लगे हैं. जहां इस बीमारी से आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीड़ित हो रहे हैं. हाल ही में निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि मुझे कोविड-19 नमस्ते कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान ज्यादा समय तक नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वांरटीन के बाद मिलते हैं. सभी सुरक्षित रहें. रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि निकिता और उनकी मां को कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं. इसलिए सुरक्षा को रखते हुए उन्होंने कुछ समय के लिए अपने सारे काम टाल दिए हैं. जहां निकिता के फैंस उनकी इस पोस्ट को लेकर राहत की सांस ले रहे हैं. उनके जल्द ही सही होने की मन्नत मांग रहे हैं.

निकिता दत्ता का वर्कफ्रंट

अगर निकिता दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आई हैं. फिल्म दर्शकों के बीच में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब निकिता को अपनी आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।