लोड हो रहा है...

पाकिस्तान को ख्वाजा आसिफ के बयानों से दुनिया में शर्मिंदा किया : मोहसिन अज़ीज़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने ही देश में घिर गए हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी सांसद मोहसिन अज़ीज़ ने कहा कि रक्षा मंत्री जिस तरह के बयान देते हैं , उनसे हम शर्मिंदा होते हैं. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि आसिफ ने बयान देकर पूरी दुनिया में हमारा मजाक उड़वाया है.

पाकिस्तानी सांसद मोहसिन अज़ीज़ ने आसिफ के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा, “उनके बयानों से पाकिस्तान को शर्मिंदा होना पड़ता है. ख्वाजा आसिफ के बयान जब सुनते हैं तो दिल से दुख होता है.” वे ख्वाजा आसिफ के उस बयान का हवाला दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकवादी ट्रेनिंग होती है. पाक सांसद ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री का इस तरह से बयान देना काफी दुखद है.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।