लोड हो रहा है...

अमेरिका के कैरोलिना में गोलीबारी में 11 लोग गंभीर रूप से घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार रात एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। साउथ कैरोलिना के एक भीड़भाड़ वाले शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है, जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

गोलीबारी में घायल 11 लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में घायल लोगों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की स्थिति का अभी नहीं चला पता

होरी काउंटी पुलिस ने लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए किसी व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी नहीं बताया है। होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया था।

गोलीबारी की वजह का नहीं हुआ खुलासा

अधिकारियों ने संभावित संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। यह गोलीबारी इंट्राकोस्टल जलमार्ग के पास कुछ बोटिंग व्यवसायों वाली एक भीड़भाड़ वाली रिहायशी सड़क पर हुई।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।