लोड हो रहा है...

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 23 से 26 जून, 2025 तक केन्या और मेडागास्कर की यात्रा पर रहेगा। रक्षा राज्य मंत्री इस दौरे के पहले चरण में 23 जून को ताइता-तवेटा काउंटी में स्मारक स्तंभ (भारत और केन्या के शहीद सैनिकों के सम्मान में समर स्मारक) के संयुक्त अनावरण के लिए केन्या की यात्रा करेंगे। श्री संजय सेठ दूसरे चरण में 26 जून को एंटानानारिवो में मेडागास्कर की स्वतंत्रता की 65वीं वर्षगांठ और मालागासी सशस्त्र बलों के गठन के समारोह में भाग लेने के लिए मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

भारत और केन्या समुद्री पड़ोसी राष्ट्र हैं। दोनों देशों के बीच समकालीन संबंधों की विशेषता उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, मजबूत व्यापार एवं निवेश, केन्या से चिकित्सा मूल्य यात्रा और व्यापक जन-जन संपर्क हैं। दोनों देशों के बीच उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष की एक साझा विरासत रही है। कई भारतीयों ने केन्या के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और उसका सहयोग किया।

भारत और मेडागास्कर के बीच भी बहुआयामी संबंध हैं, जो ऐतिहासिक संबंधों, साझा मूल्यों व क्षेत्रीय स्थिरता तथा विकास के प्रति वचनबद्धता पर आधारित हैं। यह साझेदारी राजनीतिक, सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक क्षेत्रों में फैली हुई है, जो पारस्परिक विकास एवं सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण को उजागर करती है।

दोनों अफ्रीकी देशों की यह यात्रा केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव (रक्षा मंत्री, केन्या) और मेडागास्कर के मिनिस्टर ऑफ आर्म्ड फोर्सेस के निमंत्रण पर हो रही है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।