सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 12:57:17 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीलंका और इराक सहित कई देशों पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीलंका और इराक सहित कई देशों पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, श्रीलंका, मोल्दोवा और फिलीपींस को नए टैरिफ रेट को लेकर लेटर भेजे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत, ब्रुनेई पर 25 प्रतिशत, श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, इराक पर 30 प्रतिशत, लीबिया पर 30 प्रतिशत, फिलीपींस पर 20 प्रतिशत और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इन सभी देशों पर 1 अगस्त, 2025 से नए टैरिफ रेट लागू होंगे। बताते चलें कि इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।

इस महीने 14 से ज्यादा देशों को भेजी जा चुकी है टैरिफ वाली चिट्ठियां

ट्रंप ने जापान और दक्षिण अफ्रीका को भी नए टैरिफ रेट को लेकर चिट्ठियां भेजी थीं। डोनाल्ड ट्रंप ट्रुथ पर लिखे एक पोस्ट में बताया था कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन की वजह से ये टैरिफ लगाया जा रहा है। ट्रंप इस महीने कुल 14 देशों को नए टैरिफ रेट्स को लेकर चिट्ठियां भेज चुके हैं। इन चिट्ठियों के जरिए ट्रंप ने अलग-अलग देशों पर 20 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया गया है।

1 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी छूट

डोनाल्ड ट्रंप ने 7 जुलाई को एक सार्वजनिक बयान में कहा था कि पिछले महीनों में घोषित किए गए हाई टैरिफ रेट्स बिना किसी देरी के 1 अगस्त से लागू कर दिए जाएंगे, क्योंकि अमेरिका कई व्यापार समझौतों को पूरा करने की प्रक्रिया में है। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद सभी देशों के लिए नए टैरिफ रेट की घोषणा की थी। हालांकि, राष्ट्रपति ने कुछ ही दिनों में इस पर 90 दिनों की रोक लगा दी थी। 90 दिनों की ये रोक आज यानी 9 जुलाई को खत्म हो रही थी, लेकिन ट्रंप ने 7 जुलाई को एक नया फैसला करते हुए इस रोक को 1 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी।

भारत समेत सभी ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा

इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि भारत समेत सभी बिक्स (BRICS) देशों पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का आरोप लगाया। भारत को लेकर ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देश ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। बताते चलें कि ब्रिक्स में भारत और चीन समेत कुल 11 देश हैं। इस ग्रुप में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्त्र, यूएई, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

India AI Impact Summit 2026 Bharat Mandapam New Delhi

India AI Impact Summit 2026: भारत से निकलेगा वैश्विक एआई का नया रोडमैप

India AI Impact Summit 2026 भारत के तकनीकी और कूटनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील …