सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 06:24:21 PM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / ईडी ने प्रकाश राज सहित 29 दक्षिण भारतीय कलाकारों के खिलाफ दर्ज किया केस

ईडी ने प्रकाश राज सहित 29 दक्षिण भारतीय कलाकारों के खिलाफ दर्ज किया केस

Follow us on:

चेन्नई. प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े सितारों के खिलाफ सट्टा बाजी एप्स मामले को लेकर केस दर्ज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स शामिल हैं। तेलंगाना के हैदराबाद में साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 29 सितारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक, इन सितारों का कनेक्शन कथित सट्टेबाजी आवेदन घोटाले से बताया जा रहा है। इस मामले में जो बड़े नाम सामने आए हैं उनमें साउथ के बड़े कलाकार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी जैसे कई नाम शामिल हैं।

मामले की तहकीकात कर रही ईडी

ईडी फिलहाल इन सभी से फाइनैंशियल ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का पता तब लगा जब मियापुर के 32 साल के एक बिजनेसमैन फणिंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज की जिसमें उन्होंने बताया कि कई यंग और आम पब्लिक इन सट्टेबाजी ऐप्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मशहूर फिल्मी सितारों द्वारा चलाया जा रहा है।

मिडल क्लास के परिवारों को आर्थिक रूप से संकट में डालने का आरोप

इस शिकायत के मुताबिक, ये ऐप्स मिडल और लोअर मिडल फैमिली के परिवारों को आर्थिक रूप से संकट में डाल रहे हैं। उनकी शिकायत के आधार पर साइबराबाद पुलिस ने 19 मार्च 2025 को इन हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

यंगस्टर्स को शॉर्टकट वाली कमाई का लालच

ईडी अब इस मामले की जांच Prevention of Money Laundering Act के तहत कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इन ऐप्स के जरिए हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन जुड़ा है, जो यंगस्टर्स को शॉर्टकट वाली कमाई का लालच देकर आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रहा है।

विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज ने क्या कहा है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की टीम की तरफ इस मामले पर कहा गया है कि ने साफ किया कि उन्होंने केवल स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म A23 को प्रमोट किया था, जो 2023 में खत्म भी हो चुका है। वहीं प्रकाश राज की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने साल 2016 में एक ऐप का प्रचार किया था, लेकिन बाद में उन्हें ये गलत लगा और इससे दूरी बना ली।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

India AI Impact Summit 2026 Bharat Mandapam New Delhi

India AI Impact Summit 2026: भारत से निकलेगा वैश्विक एआई का नया रोडमैप

India AI Impact Summit 2026 भारत के तकनीकी और कूटनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील …