लोड हो रहा है...

नोएडा में नकली पुलिस की असली पुलिस से हुई मुठभेड़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. नोएडा की फेज 3 थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान फर्जी पुलिसकर्मी को धर दबोचा है। उसको गोली लगी है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान बताकर आम नागरिकों से ठगी करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ सुक्के निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बहलोलपुर गांव नोएडा में रह रहा था। बदमाश के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, यूपी पुलिस की वर्दी, नकली नंबर प्लेट और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

ऐसे हुई मुठभेड़

आज रात थाना फेस 3 पुलिस टीपीनगर प्वाइंट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाश ने गढ़ी गोलचक्कर की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिससे बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर अपने साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे ऐंठता था। वह लोगों को जेल भेजने की धमकी देता और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से पैसे मंगवाकर आर्थिक लाभ उठाता था।

साभार : न्यूज24

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।