बुधवार, अगस्त 12 2026 | 03:44:34 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों ने गोली मार की तीन लोगों की हत्या

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों ने गोली मार की तीन लोगों की हत्या

Follow us on:

पेशावर. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को आतंकवाद विरोधी अभियानों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इससे एक दिन पहले, खैबर जिले के जखा खेल इलाके में मोर्टार हमले में एक लड़की की मौत हो गई थी, जिसके बाद लोग रविवार को प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मोमंद गुज सुरक्षा चौकी के सामने लड़की का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना के बाद लोगों ने टैंक-दक्षिण वजीरिस्तान रोड किया जाम

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक सुहैल अफरीदी ने बताया कि तिराह घाटी में प्रदर्शनकारियों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद, शोकाकुल परिवारों और इलाके के निवासियों ने टैंक-दक्षिण वजीरिस्तान रोड को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया और हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फितना-अल-ख्वारिज के आतंकियों ने चलाईं गोलियां

अफरीदी ने कहा कि शनिवार को लड़की की मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने फ्रंटियर कॉर्प्स परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जब गोलियां चलीं, तब वे गेट के पास जमा थे। उन्होंने बताया कि मैंने जिला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने मुझे बताया है कि फितना-अल-ख्वारिज के आतंकवादियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई हैं।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रत्येक मृतक के लिए एक करोड़ मुआवजे की घोषणा की

इस बीच, फ्रंटियर कोर खैबर पख्तूनख्वा (उत्तर) के महानिरीक्षक मेजर जनरल राव इमरान सरताज ने फ्रंटियर कोर टीचिंग अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान, घायलों ने मेजर जनरल सरताज को हमले की विस्तृत जानकारी दी और प्रदान की जा रही चिकित्सा पर संतोष व्यक्त किया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री ने तिराह घटना पर गहरा दुख और खेद व्यक्त किया। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …