लोड हो रहा है...

बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल फर्जी भारतीय दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस की एंटी-राउडी स्क्वाड ने जादवपुर इलाके में छापा मारकर एक बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास वीजा नहीं था, लेकिन आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड बन गए थे। पुलिस ने कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मॉडल का नाम शांता पॉल (24 साल) है। वह इस मकान में 2024 से एक पुरुष के साथ किराए पर रह रही थी। कोर्ट ने उसे 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

कोलकाता पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) ने बताया- पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान उसके फ्लैट से बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का कर्मचारी कार्ड, ढाका बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र, दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बरामद हुए।

शांता बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है

सूत्रों के मुताबिक, शांता पॉल बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी है। पुलिस अब UIDAI, चुनाव आयोग और फूड डिपार्टमेंट से संपर्क कर रही है कि उसे भारत के दस्तावेज कैसे मिले।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।