लोड हो रहा है...

अभिनेता केके मेनन ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा कानूनी नोटिस

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. कांग्रेस पार्टी और इसके नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी दावों को खारिज कर दिया है और राहुल गांधी को नोटिस भी जारी किया है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी अब भी अपने आरोप लगा रही है और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारत के प्रसिद्ध एक्टर केके मेनन भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के इस वीडियो पर केके मेनन ने कमेंट किया है और खुद को इस मामले से अलग कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

दरअसल, कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत केके मेनन की सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में उनके किरदार हिम्मत सिंह से हो रही है। वीडियो में केके मेनन कह रहे हैं- ‘‘रुको रुको यार। स्क्रॉल करना बंद करो। अगर आप ये रील देख रहे हैं तो इसका मतलब क्या है?’’ इसके बाद एक अन्य शख्स लोगों से आवाज उठाने और कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान में भाग लेने का निवेदन करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो का कैप्शन है- “Himmat Singh कुछ कह रहे हैं, जल्दी से कर आओ!”

केके मेनन ने क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर केके मेनन ने कमेंट किया और बताया कि उन्होंने इसमें एक्टिंग नहीं की है बल्कि ये क्लिप ‘स्पेशल ऑप्स’ के लिए शूट किए गए एक एड वीडियो का हिस्सा है। केके मेनन ने लिखा- ‘‘कृपया ध्यान दें कि मैंने इस विज्ञापन में अभिनय नहीं किया है। मेरे ‘स्पेशल ऑप्स’ के प्रचार से जुड़े वीडियो की एक क्लिप को बिना किसी अनुमति के एडिट और इस्तेमाल किया गया गया है।’’

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।