लोड हो रहा है...

ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने के कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पिछले दो दिन से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी और सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा था. स्वास्थ्य बिगड़ने पर डाक्टरों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें अब फोर्टिस ले जाया गया. बता दें कि सीएम भगवंत मान दवाइयां लेकर घर पर ही रेस्ट कर रहे थे, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ता-घटता गया. साथ ही उनकी सेहत में दवाइयों से खास सुधार नहीं देखा जा रहा था, इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

कैबिनेट बैठक स्थगित

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के बीमार पड़ने के बाद स्थगित कर दी गई. इसकी अध्यक्षता सीएम मान ही करने वाले थे. बैठक में राज्य में चल रहे राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद थी, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है.

अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी कुछ समस्याएं हैं, लेकिन अब वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. उनकी बीमारी की खबर के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (4 सितंबर) को सीएम मान से उनके सरकारी आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना.

सीएम मान के साथ था अरविंद केजरीवाल का दौरा

अरविंद केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे और पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम था. हालांकि, मान की अनुपस्थिति में, केजरीवाल बाद में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए चले गए.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।