मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 05:26:15 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में नहीं पहुँचे एलन मस्क, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला सहित कई दिग्गज पहुँचे

डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में नहीं पहुँचे एलन मस्क, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला सहित कई दिग्गज पहुँचे

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO’s के साथ भव्य डिनर का आयोजन किया. गूगल के सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, एप्पल के टिम कुक और मेटा के मार्क जुकरबर्ग समेत कई दिग्गज मौजूद थे. लेकिन इस ‘हाई IQ ग्रुप’ की टेबल पर एक नाम गायब रहा- एलन मस्क. कभी ट्रंप के नजदीकी रहे मस्क को इस खास लिस्ट में जगह नहीं मिली. ट्रंप ने मेज पर बैठे नेताओं को ‘दुनिया के सबसे तेज-तर्रार दिमाग’ बताते हुए कहा कि यह टीम बिजनेस और इनोवेशन की दुनिया में क्रांति ला रही है. उनके बगल में बैठे बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने भी मुस्कान के साथ सहमति जताई.

एक तरफ जब भारत पर अमेरिका टैरिफ लगा रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय CEO’s पर प्यार भी दिखा रहा है. डिनर में पांच सीईओ भारतीय मूल के थे. इसमें सुंदर पिचाई (गूगल) सत्य नडेला (माइक्रोसॉफ्ट) संजय मेहता (माइक्रोन टेक्नोलॉजी) विवेक रणदिवे (टिब्को सॉफ्टवेयर) और श्याम शंकर (पेलंटियर) मौजूद रहे. सुंदर पिचाई ने इस मौके पर कहा कि ‘AI का दौर हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेटिव पल है. अमेरिका इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और वाइट हाउस का AI एक्शन प्लान बेहतरीन शुरुआत है.’ ट्रंप ने पिचाई की बात पर ताली बजाते हुए कहा- ‘गजब का काम कर रहे हो, शानदार.’ सत्य नडेला ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर दुनिया का भरोसा सबसे अहम है और ट्रंप की नीतियों ने इसमें मदद की है. उन्होंने यह भी बताया कि माइक्रोसॉफ्ट हर साल अमेरिका में करीब 75–80 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है.

क्या बातें हुई?

ट्रंप ने मेज के चारों ओर घूमकर इन अधिकारियों से पूछा कि वे देश में कितना निवेश कर रहे हैं. ट्रंप के दाहिनी ओर बैठे मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह करीब 600 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश कर रहे हैं. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी 600 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की बात कही, वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 250 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का अनुमान व्यक्त किया. इन लोगों से मुखातिब होने के बाद ट्रंप ने प्रश्न किया ‘‘माइक्रोसॉफ्ट का क्या?’ इस पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा निवेश 80 अरब डॉलर प्रति वर्ष के करीब है. ट्रंप ने यह राशि सुन कर कहा, ‘अच्छा है, काफी अच्छा.’

बिल गेट्स ने किया मजाक

मेहमानों की इस लिस्ट में ट्रंप के करीबी रहे एलन मस्क शामिल नहीं थे. इस साल की शुरुआत में मस्क और ट्रंप के बीच एक नए विधेयक को लेकर विवाद हुआ था और दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर काफी कड़ी टिप्पणियां की थीं. डिनर में मौजूद बिल गेट्स ने हंसी-ठिठोली करते हुए कहा कि अब वे अपने पैसे का बड़ा हिस्सा दान करने के दूसरे फेज में हैं, ‘जो कि नडेला की मेहनत से और भी बढ़ा है.’ इस पर मेज पर हल्की हंसी गूंज उठी.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

India AI Impact Summit 2026 Bharat Mandapam New Delhi

India AI Impact Summit 2026: भारत से निकलेगा वैश्विक एआई का नया रोडमैप

India AI Impact Summit 2026 भारत के तकनीकी और कूटनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील …