गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 06:38:29 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / अखिलेश यादव का बयान देश को भड़काने वाला : वसीम राईन

अखिलेश यादव का बयान देश को भड़काने वाला : वसीम राईन

Follow us on:

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बाराबंकी में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान निंदनीय और देश को भड़काने वाला है। वसीम राईन ने कहा कि भारत एक सेक्यूलर देश है, जहां सभी धर्मों के लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ रहते हैं, ऐसे में नेपाल और बांग्लादेश जैसी तुलना गलत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश के कार्यकाल में दंगे और गुंडागर्दी चरम पर थे, जबकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। वसीम राईन ने चेतावनी दी कि देश में अशांति फैलाने वाले बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और 2027 में इसका जवाब मिलेगा। अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता में कहा था कि पड़ोसी देशों में अस्थिरता के बीच भारत की विदेश नीति कई बार असफल रही।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: साधु-संतों की सीबीआई जांच की मांग और दिल्ली मार्च की पूरी जानकारी

लखनऊ । मंगलवार, 11 अगस्त 2026 अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा …