मंगलवार, अप्रैल 21 2026 | 11:38:46 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / आईएनएस त्रिकंड पोत ग्रीस की सलामिस खाड़ी में

आईएनएस त्रिकंड पोत ग्रीस की सलामिस खाड़ी में

Follow us on:

भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस जहाज त्रिकंड भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के तौर पर 13 सितंबर, 2025 को ग्रीस की सलामिस खाड़ी में पहुंचा।

इस यात्रा के दौरान, आईएनएस त्रिकंड भारत और ग्रीस के बीच पहले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेगा। इस पहल का उद्देश्य आपसी सहभागिता के साथ युद्धक क्षमताओं को बढ़ाना, सामरिक कौशल को परिष्कृत करना और परिचालन तालमेल को विस्तार प्रदान करना है।

आईएनएस त्रिकंड सलामीस खाड़ी में बंदरगाह प्रवास के दौरान, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग तथा आपसी सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक गतिविधियों में भाग लेगा। इनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत, योजनागत चर्चाएं, क्रॉस डेक दौरे और आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना शामिल हैं। इसके बाद अभ्यास का समुद्री चरण आयोजित होगा।

जहाज त्रिकंड द्विपक्षीय अभ्यास पूरा होने के बाद इस समुद्री क्षेत्र में तैनाती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेगा।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चित्र।

US-Iran Talks: ईरान की दो-टूक ‘गर्दन पर तलवार रखकर बात नहीं होगी’, क्या ट्रंप का मास्टर प्लान होगा फेल?

तेहरान | अपडेटेड : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 दक्षिण एशिया की कूटनीतिक राजधानी बना इस्लामाबाद …