लोड हो रहा है...

आईसीसी ने भारत-पाक मैच विवाद पर पीसीबी की मांग ठुकराई, एनडी पाइक्रॉफ्ट बने रहेंगे मैच रेफरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दुबई में भारत और पाकिस्‍तान के बीच के ग्रुप मुकाबले के विवादास्‍पद समापन के बाद मैच रेफरी एनडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड की मांग को खारिज कर दिया है। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता था। विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्‍तानी टीम के साथ हाथ मिलाए बिना मैदान से चले गये थे।

पाकिस्‍तान के हेड कोच माईक हेसन ने कहा कि उन्‍होंने और सलमान अली आगा ने भारतीय एरिना के पास रस्‍मी तौर पर हाथ मिलाने का इंतेजार किया लेकिन किसी भारतीय खिलाड़ी ने हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्‍तान के कई पूर्व खिलाडि़यों ने इसका विरोध किया। पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद हुए समारोह में हिस्‍सा नहीं लिया।

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद आईसीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कर एनडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के रूप में हटाने की मांग की। आईसीसी ने स्‍पष्‍ट किया कि रेफरी ने केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन किया और उन्‍हें हटाने का कोई आधार नहीं बनता है। भारतीय टीम ने अपनी इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीडितों को समर्पित किया था।

SHABD, September 16, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।