शुक्रवार, अप्रैल 03 2026 | 10:03:37 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा में स्‍थायी संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर किया वीटो का इस्‍तेमाल

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा में स्‍थायी संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर किया वीटो का इस्‍तेमाल

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिका ने गाजा में तत्‍काल और स्‍थायी संघर्ष विराम तथा बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर वीटो का इस्‍तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के अन्‍य सभी 14 सदस्‍यों ने इजरायल से फलीस्‍तीनियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया और गाजा की स्थिति को अत्‍यंत गम्‍भीर बताया।

इजरायल और हमास के बीच लगभग दो वर्ष पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमेरिका का छठा वीटो है। इससे विश्‍व मंच पर अमेरिका और इजरायल अलग-थलग पड़ गए हैं। 7 अक्‍तूबर 2023 को हमास और अन्‍य फलीस्‍तीनी आंतकी गुटों द्वारा इस्राइल पर हमले के बाद गाजा संघर्ष शुरू हुआ था। हमले में इस्राइल के लगभग एक हजार दो सौ लोग मारे गए थे और 250 को बंधक बना लिया गया था। 48 बंधक अब भी हमास के कब्‍जे में हैं।

SHABD, September 19, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अपहरण: ईरान समर्थित मिलिशिया ‘कतीब हिजबुल्लाह’ पर शक, FBI और एलीट सुरक्षा बल अलर्ट

बुधवार, 1 अप्रैल, 2026 | बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई …