लोड हो रहा है...

ईरान में नौकरी के वायदे या प्रस्ताव के झांसे में न फंसें भारतीय नागरिक: विदेश मंत्रालय

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान में नौकरी के वायदे या प्रस्ताव के झांसे में न आने की सलाह दी है। हाल में, ऐसे कई मामले हुए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को ईरान में रोज़गार देने या किसी अन्य देश में रोज़गार के लिए भेजे जाने का प्रलोभन दिया गया।

ईरान पहुँचने पर, इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों ने अपहरण कर लिया तथा उनकी रिहाई के लिए परिवार से फिरौती की माँग की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान सरकार भारतीयों को केवल पर्यटन के लिए बिना वीज़ा के प्रवेश की अनुमति देती है और नौकरी या किसी और उद्देश्य के लिए ईरान में वीज़ा-मुक्त प्रवेश का वादा करने वाले एजेंट आपराधिक गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।

SHABD, September 20, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।