लोड हो रहा है...

कोलंबिया में भारतीय दूतावास ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. आज अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है जिसकी धमक विदेशों में भी महसूस की जा रही है। कोलंबिया में भारतीय दूतावास ने इस दिन को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया। इस दौरान आयुर्वेद के महत्व, सिद्धांतों और आधुनिक जीवन में होने वाले इसके फायदों के बारे में विस्तार से बातचीत हुई।

इस आयोजन में कोलंबियाई नागरिक और भारतीय प्रवासी शामिल हुए। राजदूत वनलालहुमा ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आयुर्वेद के दृष्टिकोण और जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर जोर दिया। इस साल की थीम है – आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लानेट।

                                           

SHABD, September 23, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।