लोड हो रहा है...

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा सड़क दुर्घटना में घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के फैंस के लिए दुखद खबर है. सिंगर जवंदा शनिवार (27 सितंबर) को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे. बद्दी इलाके में यह दुर्घटना उस समय हुई जब उन्होंने मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो दिया. सोलन में सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) को तुरंत पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल वो आईसीयू में हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं.

गायक कुलविंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल अस्पताल पहुंचे

राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में जख्मी होने की खबर फैलते ही पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. उनके फैंस भी उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं. लुधियाना में जन्मे जवंदा अपने हिट गाने ‘काली जवंदे दी’ से मशहूर हुए थे. उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है.

इंस्टाग्राम पर जवंदा के 24 लाख से अधिक फॉलोवर्स

मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वो अपनी पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. संगीत की दुनिया में आने से पहले राजवीर जवंदा पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे चुके हैं.

गाने के साथ फिल्मों में भी किया रोल

राजवीर ने साल 2014 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की. वह अपने गाने ‘काली जवंदे दी’ से काफी चर्चा में आए थे. उन्होंने ‘मिंडो तसीलदारनी’ और ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ सहित कई फिल्मों में रोल भी किया. उनके कुछ लोकप्रिय गीत हैं ‘जोर’, ‘सोहनी’, ‘रब्ब करके’, ‘तू दिसदा पैंदा’, ‘मोरनी’, ‘धीयां’, ‘खुश रह कर’, और ‘जोगिया’.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।