लोड हो रहा है...

वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

सरकार ने उद्योग जगत के हितधारकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए, वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सरकार उद्योग जगत की बढ़ती रुचि को प्रोत्‍साहित करने के लिए संभावित निवेशकों को इस योजना का लाभ उठाने का एक और अवसर प्रदान कर रही है। अगस्त 2025 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में मानव निर्मित रेशे (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और तकनीकी वस्त्र निर्माण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के बाद, समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल: https://pli.texmin.gov.in/ के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाना पीएलआई योजना के तहत निवेश के लिए उद्योगों की रूचि और घरेलू वस्‍त्र निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग और विश्वास को दर्शाता है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।