लोड हो रहा है...

भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से शिकस्त दे दी। कप्तान के रूप में शुभमन गिल की यह घर में पहली टेस्ट जीत है। स्पिनर्स ने मिलकर कुल 7 विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की दूरी पारी 146 रन पर सिमट गई। भारत के लिए उप-कप्तान रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। तीन विकेट सिराज के नाम रही। कुलदीप को दो तो सुंदर के नाम एक सफलता रही।

इससे पहले भारत ने पहली पारी, केएल राहुल के बाद ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा के शतकों की मदद से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। पहले दिन मेहमान टीम को 162 रनों पर ढेर करने के बाद भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसी के साथ मेहमान टीम पर 286 रनों की मजबूत बढ़त है। रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।