लोड हो रहा है...

समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा पर विवादित पोस्ट के कारण एफआईआर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर सियासत गर्माती जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी की नेता और प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राणा पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर को कैसरबाग थाने में महिला दरोगा सीमा यादव की तहरीर पर गुपचुप तरीके से एफआईआर दर्ज की गई.

थाना कैसरबाग के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर में सुमैया राणा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लखनऊ में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लेकर पूरा सैलाब आएगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस चाहे तो अपनी बंदूकों के साथ तैयार रह सकती है.” पुलिस के मुताबिक, इस पोस्ट के जरिए मुस्लिम समुदाय को भड़काने और बरगलाने की कोशिश की गई, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है. वहीं, ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद यूपी समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।