रविवार, सितंबर 20 2026 | 10:41:47 AM

वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

वाशिंगटन. वर्ल्ड बैंक की ओर से मंगलवार को भारत के वृद्धि दर के अनुमान को वित्त वर्ष 26 के लिए 6.3 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है. इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग, ग्रामीण मांग में रिकवरी और कर सुधारों का सकारात्मक प्रभाव है. वर्ल्ड बैंक ने रिपोर्ट में आगे कहा कि भारत इस साल भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

रिपोर्ट में वित्त वर्ष 26 में बांग्लादेश की वृद्धि दर 4.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भूटान के लिए हाइड्रोपावर कंस्ट्रक्शन में देरी के कारण वित्त वर्ष 26 के लिए पूर्वानुमान को घटाकर 7.3 फीसदी कर दिया गया है, लेकिन वित्त वर्ष 27 में निर्माण की गति बढ़ने पर इसमें बदलाव होने की उम्मीद है.

अन्‍य पड़ोसी देशों का हाल

वहीं, वित्त वर्ष 26 में मालदीव में विकास दर धीमी होकर 3.9 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि नेपाल में, हाल की अशांति और बढ़ी हुई राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के कारण वित्त वर्ष 26 में विकास दर घटकर 2.1 फीसदी रहने का अनुमान है.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।