शुक्रवार, जून 12 2026 | 04:15:04 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमले में एक बदमाश गिरफ्तार

पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमले में एक बदमाश गिरफ्तार

Follow us on:

लखनऊ. गाजीपुर के करंडा के बभनपुरा गांव में शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश में स्व. राजेश मिश्रा के भाई अमितेश मिश्रा के ऊपर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल- बाल बच गए। भागते समय एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। पत्रकार स्व. राजेश मिश्रा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। इसी रंजिश में उनके छोटे भाई के ऊपर हमला हुआ है।

करंडा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। गांव निवासी अमितेश मिश्रा, जो पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड के गवाह हैं, पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला किया। घटना सुबह पौने आठ बजे की है, जब अमितेश मिश्रा अपने घर से करीब 50 मीटर दूर योगेश दुबे के दरवाजे पर तीन लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश बाइक से पहुंचे, जिनमें से दो उतरकर सीधे अमितेश पर फायरिंग करने लगे।

गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। घटना के समय अमितेश के सरकारी गनर घर पर स्नान कर रहे थे, जिससे वे मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ शुरू की। फरार अपराधियों की तलाश में करंडा पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है।

साभार : दैनिक जागरण
मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

विश्वासघात और धमकी: लखनऊ में जबरन धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के दो मामलों से सनसनी

लखनऊ । मंगलवार, 9 जून 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो अलग-अलग इलाकों …