लोड हो रहा है...

हाइपरसर्विस के विस्तार के साथ ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किए हाइपरसर्विस सेंटर्स; एक ही दिन में सर्विस की गारंटी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

दिल्ली, दिसंबर 2025: ओला ने अपनी हाइपरसर्विस पहल को आगे बढ़ाते हुए, डेडिकेटेड हाइपरसर्विस सेंटर्स की शुरुआत की है। इन सेंटर्स के माध्यम से योग्य ग्राहकों को एक ही दिन में, यानि उसी दिन सर्विस की गारंटी दी जाएगी, वह भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के। इस पहल के तहत ओला अपने मौजूदा सर्विस सेंटर्स को धीरे-धीरे हाइपरसर्विस सेंटर्स में बदलेगा, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हुई है। पहला हाइपरसर्विस सेंटर अब बेंगलुरु के इंदिरानगर में शुरू हो चुका है।

हाइपरसर्विस सेंटर का उद्देश्य व्हीकल की सर्विस को आसान और तेज़ बनाना है। अब ग्राहक अपने व्हीकल की सर्विस एक ही दिन में करवा सकते हैं, वह भी बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए। पूरी सर्विस प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे ग्राहकों को हर कदम पर स्पष्ट जानकारी और पारदर्शिता मिलेगी।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा , “चल रहे सर्विस अपग्रेड के तहत हम सर्विस के पूरे अनुभव पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं। ओला व्हीकल का मालिकाना अनुभव सिर्फ गाड़ी तक सीमित नहीं है, सर्विस भी उसका अहम् हिस्सा है और इसमें भी उतना ही इनोवेशन होना चाहिए, जितना प्रोडक्ट में होता है। हाइपरसर्विस सेंटर्स के माध्यम से हम एक नया मानक स्थापित कर रहे हैं। यहाँ ग्राहकों को एक ही दिन में सर्विस की गारंटी मिलेगी, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। इसका उद्देश्य तकनीक, बेहतर प्रक्रियाओं और बड़े स्तर पर काम करके ग्राहकों की परेशानी कम करना और हर ओला ग्राहक को तेज़, आसान और पूरी तरह पारदर्शी सर्विस देना है।”

- Advertisement -

हाइपरसर्विस सेंटर्स में ग्राहकों के लिए अलग से कस्टमर लाउंज, मुफ्त वाई-फाई और चेक-इन से लेकर व्हीकल की डिलीवरी तक के सर्विस के हर चरण की रियल-टाइम डिजिटल जानकारी उपलब्ध होगी। इससे सर्विस में तेजी, स्पष्ट समझ और भरोसा बना रहेगा।

बेंगलुरु में शुरुआत के बाद, ओला आने वाले हफ्तों में देशभर के चुनिंदा सर्विस सेंटर्स को तेजी से हाइपरसर्विस सेंटर्स में बदलेगा। यह विस्तार ओला के उस फोकस को दिखाता है, जिसमें तकनीक, बड़े स्तर पर काम और ग्राहक-केन्द्रित सोच के ज़रिए ईवी ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देना और सर्विस की रफ्तार व भरोसेमंद मानकों को नए स्तर पर ले जाना शामिल है।

कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह हाइपरसर्विस का एक ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में भी विस्तार करेगा। इसके तहत ओला के असली स्पेयर पार्ट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और सर्विस ट्रेनिंग मॉड्यूल्स अब सिर्फ ओला ग्राहकों तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देशभर के इंडिपेंडेंट गैरेज, मैकेनिक और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे। इस पहल के तहत ओला के स्पेयर पार्ट्स सीधे ओला इलेक्ट्रिक कस्टमर ऐप और वेबसाइट के जरिए खरीदे जा सकेंगे, जिससे हर ग्राहक और गैराज को बिना किसी बिचौलिए के उच्च गुणवत्ता वाले, प्रमाणित पार्ट्स आसानी से मिल सकेंगे।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट फीचर को भी देशभर में शुरू करने की घोषणा की है। यह फीचर ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत और आसान पहुँच देने के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए यूज़र्स अपनी पसंद का सर्विस स्लॉट चुन सकते हैं, सर्विस की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं और सर्विस से जुड़ी सभी जरूरतों को सीधे ओला इलेक्ट्रिक ऐप पर ही मैनेज कर सकते हैं। पूरी सर्विस प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर, ओला ने पारंपरिक सर्विस बुकिंग में होने वाली झंझट को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Featured Article

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।