गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 05:27:52 PM
Breaking News
Home / व्यापार / ज़ोमैटो की डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया हुई काफी आसान

ज़ोमैटो की डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया हुई काफी आसान

Follow us on:

शुरू की एआई-संचालित हॉटलाइन 89200 89200

नई एआई-आधारित प्रक्रिया के ज़रिए इच्छुक लोग व्हाट्सऐप पर 20 मिनट से कम समय में डिलीवरी पार्टनर बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
हॉटलाइन शुरू होने के बाद से कंपनी को हर सप्ताह इच्छुक लोगों से लगभग 40,000 कॉल मिल रहे हैं

रांची, फरवरी, 2026: भारत की फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी कंपनी, ज़ोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास एआई-आधारित हॉटलाइन (89200 89200) शुरू की है। अब डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए बस एक फोन कॉल करना होगा। पहले जहाँ यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती थी, अब वही काम व्हाट्सऐप के ज़रिए सिर्फ 15-20 मिनट में पूरा किया जा सकता है।

यहाँ वीडियो देखें

इस नंबर पर कॉल करने के बाद एक एआई-आधारित व्हाट्सऐप प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसमें डिलीवरी पार्टनर की ऑनबोर्डिंग और बैकग्राउंड जाँच कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। पूरी प्रक्रिया के लिए केवल एक पहचान पत्र की जरूरत होती है और इसके बाद तुरंत कमाई शुरू की जा सकती है। यह पूरा काम 20 मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है। हॉटलाइन शुरू होने के बाद से कंपनी को हर हफ्ते 40,000 से ज़्यादा कॉल मिल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि लोगों में इस तरीके से कमाने की काफी रुचि है।

यह पहल ज़ोमैटो के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत भारत के 800 से ज़्यादा शहरों में लोगों को आसानी से कमाई के मौके दिए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत डिलीवरी पार्टनर्स को हर हफ्ते भुगतान, अपने समय के अनुसार काम करने की सुविधा और बीमा कवरेज जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Google Pixel 11 Pro XL with Tensor G6 Chipset and HiLight Notification Feature

Made by Google Event 2026: Pixel 11 सीरीज, Tensor G6 और Pixel Watch 5 की धमाकेदार एंट्री

मुंबई । बुधवार, 12 अगस्त 2026 गूगल का सबसे चर्चित टेक इवेंट ‘Made by Google …