लोड हो रहा है...

ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है वैलेंटाइन्स डे स्पेशल ‘एक दीवाने की दीवानियत’, शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

मुंबई, फरवरी 2026: इस वैलेंटाइन्स डे, ज़ी सिनेमा प्यार के हर रंग को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है, क्योंकि शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे होगा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। यह एक जोशीली रोमांटिक कहानी है, जो जुनून, टूटे दिल और बिना शर्त प्यार की गहराई को दिखाती है।

मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। ऐसे समय में जब दर्शक फिर से गहरी और जज़्बाती लव स्टोरीज पसंद कर रहे हैं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का वैलेंटाइन्स डे पर प्रीमियर होना और भी खास हो जाता है। हर्षवर्धन राणे का टीवी दर्शकों से पहले से एक खास रिश्ता रहा है, खासकर उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के कारण, जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया और जो आज एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी उसी तरह के जज़्बाती माहौल को छूती है, जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जबर्दस्त कामयाबी भी इसका सबूत रही है।

फिल्म के डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी ने इस फिल्म से जुड़े जज्बातों को लेकर कहा, “यह फिल्म उस प्यार की कहानी है जो किसी नियम को नहीं मानता। वैलेंटाइन्स डे पर दर्शक खास तौर पर रोमांटिक कहानियों की तरफ खिंचते हैं, इसलिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ज़ी सिनेमा पर टेलीविजन प्रीमियर बिल्कुल सही लगा। आज भी गहरी और जोश से भरी लव स्टोरीज के लिए दर्शकों में जबर्दस्त चाहत है।”

हर्षवर्धन राणे ने फिल्म को लेकर कहा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि जो रोमांटिक फिल्में सच्चाई और दिल से निकलती हैं, वही दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक रहती हैं। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्यार को उसके सबसे गहरे और सबसे कमजोर पल में दिखाती है, जहां जज़्बात उलझे हुए भी हैं और बेहद सच्चे भी। ये कहानी प्यार के दर्द और जुनून दोनों को छूती है। वैलेंटाइन्स डे पर इसका आना इसे और खास बना देता है, क्योंकि यह प्यार के कई रंग दिखाती है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि देशभर के दर्शक इसे इस वैलेंटाइन्स डे पर ज़ी सिनेमा पर देखेंगे।”

- Advertisement -

फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने कहा, “’एक दीवाने की दीवानियत’ कोई आम लव स्टोरी नहीं है। यह कच्ची, सच्ची और दिल को छू लेने वाली कहानी है। आम तौर पर वैलेंटाइन्स डे खुशियों से जुड़ा होता है, लेकिन यह फिल्म प्यार के उस रूप को दिखाती है जो बहुत नाजुक होता है। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे वैलेंटाइन्स डे पर ज़ी सिनेमा पर देख पाएंगे।”

‘एक दीवाने की दीवानियत’ विक्रमादित्य की कहानी है, जो एक ताकतवर नेता है और अभिनेत्री अदा से बेइंतेहा प्यार करता है। जब उसके जज़्बातों को वैसा जवाब नहीं मिलता, तो उसका दिल टूट जाता है और यहीं से शुरू होती है घटनाओं की एक ऐसी कड़ी, जो दोनों की ज़िंदगी बदल देती है। बढ़ते जज़्बात और गलतफहमियों के बीच कहानी प्यार और बिखराव की उलझनों को सामने लाती है। आखिर में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां एक सवाल खड़ा होता है – इससे पहले कि सबकुछ बदल जाए, प्यार आखिर किस हद तक आगे जा सकता है, ?

इस वैलेंटाइन्स डे, प्यार, जुनून और टूटे दिल की कहानी में गहरे उतर जाने के लिए जरूर देखिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।