भारत में लगातार घटती गरीबी एवं बढ़ती धनाढ्यों की संख्या
- प्रहलाद सबनानी वैश्विक स्तर पर वित्तीय संस्थान अब यह स्पष्ट रूप…
पीयूष गोयल की स्विट्जरलैंड की सफल यात्रा सम्पन्न, ईएफटीए टीईपीए के अंतर्गत भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को गति मिली
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 9 से 10 जून, 2025 तक स्विटजरलैंड की…
एफएसडीसी भारत में वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अंतर-नियामक समन्वय को और सुदृढ़ करेगा : निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री ने आज मुंबई में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे। एफएसडीसी ने दूसरी बातों के साथ-साथ व्यापक वित्तीय स्थिरता और उनसे निपटने के लिए भारत की तैयारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। साइबर सुरक्षा विनियमों, क्षेत्रीय तैयारियों और वित्तीय क्षेत्र मूल्यांकन कार्यक्रम (एफएसएपी) 2024-25 की सिफारिशों के विश्लेषण के आलोक में, एफएसडीसी ने वित्तीय क्षेत्र-विशिष्ट साइबर सुरक्षा रणनीति के जरिए भारतीय वित्तीय क्षेत्र के साइबर रेसिलिएंस फ्रेमवर्क को मजबूत करने पर विचार किया। एफएसडीसी ने पिछले फैसलों और बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए रणनीति तैयार करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें शामिल थे: नियमों और सहायक निर्देशों की जवाबदेही का मूल्यांकन करना और उसे बेहतर करने के लिए नियामकों की ओर से उचित ढांचा स्थापित करना; वित्तीय क्षेत्र (बैंक जमा, लाभांश, शेयर, डाकघर खाते, बीमा और पेंशन फंड आदि) में दावा न की गई संपत्तियों को कम करने और सही मालिकों को ऐसी संपत्तियों की शीघ्र और निर्बाध वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाना; भारतीय प्रतिभूति बाजार में पीआईओ और ओसीआई सहित अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग करने के साथ-साथ सामान्य केवाईसी मानदंडों का सरलीकरण और केवाईसी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण तय करना; निवेश अनुपात बढ़ाने की रणनीति के हिस्से के रूप में वित्तपोषण प्रवाह में रुझानों का विश्लेषण करना फैक्टरिंग सेवाओं की पहुंच और दायरे में सुधार करने और खाता एग्रीगेटर नेटवर्क के प्रभावी उपयोग के लिए उपाय करना एफएसडीसी ने घरेलू और वैश्विक मैक्रो-वित्तीय स्थिति से उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श किया और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। परिषद ने वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए वित्तीय स्थिरता के लिए संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतों को पहचाना। सदस्यों ने वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अंतर-नियामक समन्वय को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने परिषद से सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी प्रक्रियाओं के संबंध में एक सहज अनुभव मिले। केंद्रीय वित्त मंत्री ने विनियामकों और विभागों से विशेष जिला स्तरीय शिविर आयोजित करके दावा न की गई राशि के वास्तविक मालिकों को धन वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। यह अभियान आरबीआई, सेबी, एमसीए, पीएफआरडीए और आईआरडीए के साथ-साथ बैंकों, पेंशन एजेंसियों, बीमा कंपनियों आदि के समन्वय से चलाया जाना है। दावा न की गई राशि में बैंकों में जमा राशि शामिल है; दावा न किए गए शेयर और लाभांश का प्रबंधन आईईपीएफए द्वारा किया जाता है; और दावा न किए गए बीमा और पेंशन फंड क्रमशः आईआरडीएआई और पीएफआरडीए के पास हैं।…
आरटीएक्स से लैस नए टीयूएफ और आरओजी सीरीज़ के एंट्री-लेवल लैपटॉप्स के साथ एसुस ने गेमिंग की दुनिया में रखा एक और कदम
पुणे, जून 2025 : भारत की नंबर 1 गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ…
केरल के तट पर सिंगापुर के जहाज में भीषण आग लगने के बाद चार क्रू-मेंबर्स लापता
कोच्चि. केरल के इस शहर के करीब अरब सागर में सिंगापुर के…
पीयूष गोयल ने आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 9 से 13 जून 2025 तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन…
अगली पीढ़ी के चौथे जीएसएल एनजीओपीवी (यार्ड 1283) के निर्माण की हुई शुरुआत
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा बनाए जा रहे चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय…
डीआरडीओ ने 10 उद्योगों को नौ प्रणालियों की प्रौद्योगिकियां हस्तांतरित की
सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की भागीदारी के साथ एक मजबूत रक्षा…
भारत में एलन मस्क की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को मिली हरी झंडी
नई दिल्ली. स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की एक परियोजना है,…
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घटाकर 5.50 प्रतिशत की
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 55वीं बैठक मानसून ऋतु की शीघ्र और…
भारत में बनेगी राफेल की मेन बॉडी, टाटा का डसॉल्ट से हुआ समझौता
नई दिल्ली. भारत के डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया को मजबूत…
फ्लिपकार्ट को मिला एनबीएफसी लाइसेंस, अब कंपनी सीधे ईएमआई पर दे सकेगी सामान
नई दिल्ली. ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से नॉन-बैंकिंग…
