मंगलवार, फ़रवरी 24 2026 | 03:59:56 PM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / डिप्रेशन के कारण बीमार हो गए थे उद्धव के मंत्री धनंजय मुंडे

डिप्रेशन के कारण बीमार हो गए थे उद्धव के मंत्री धनंजय मुंडे

Follow us on:

मुंबई (मा.स.स.). उद्धव ठाकरे के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे से जुड़े एक मामले में चार्जशीट दाखिल की है. इसके अनुसार मुंडे ब्रेन स्ट्रोक से प्रभावित हुए थे. इसका कारण और कोई नहीं बल्कि मंत्री की लिव-इन पार्टनर करुणा शर्मा की बहन रेणु शर्मा थी. उसके उत्पीड़न के कारण मुंडे मानसिक तनाव में आ गए थे और इसी कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी. इस कारण मंत्री को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

रेणु को अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया थ . उस पर  मुंडे से 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था. क्राइम ब्रांच के अनुसार रेणु के पास आय का कोई माध्यम नहीं है. इसके बाद भी उसके बैंक खातों से बड़ी रकमों का लेन-देन हुआ है. पुलिस के अनुसार फरवरी में रेणु ने इंदौर में 54.2 लाख रुपये का घर खरीदा है. उसे यह घर देने वाले बिल्डर का बयान भी पुलिस दर्ज कर चुकी है. रेणु पर मुंडे को प्रताणित कर लगातार वसूले करने के आरोप लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : डॉ. किरण बेदी ने खादी उत्कृष्टता केंद्र का किया दौरा

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

नासिक नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी और भाजपा का विजय उत्सव।

नासिक नगर निगम: स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा का दबदबा, सभी 16 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

मुंबई. नासिक नगर निगम (NMC) में मेयर और उपमेयर चुनाव की हलचल के बाद अब …