मंगलवार, मार्च 10 2026 | 06:48:32 AM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / भाजपा ने मध्य प्रदेश में कई मंत्रियों के काटे टिकट, शिवराज बुधनी से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने मध्य प्रदेश में कई मंत्रियों के काटे टिकट, शिवराज बुधनी से लड़ेंगे चुनाव

Follow us on:

भोपाल. एमपी चुनाव को लेकर बीजेपी की चौथी सूची आ गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट मिलेगा। साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है कि वह चुनाव नहीं लडेंगे। इसके साथ ही सारे मंत्रियों को टिकट मिल गया है। बीजेपी की यह सूची चुनाव की घोषणा के साथ ही आ गई है। इससे पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी के 79 उम्मीदवारों की सूची आ गई है। बुंदेलखंड के सारे कद्दावर मंत्रियों को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है।

इसमें सागर जिले के तीन मंत्रियों को टिकट मिल गया है। गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह को टिकट मिला है। साथ ही उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को भी फिर से टिकट मिल गया है। इसके साथ ही खरगा से राहुल सिंह लोधी को टिकट मिला है। विजय राघौगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक को टिकट मिला है। इसके साथ ही एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट मिला है। बीजेपी की चौथी सूची में सबसे अहम बात है कि किसी का टिकट नहीं कटा है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी उज्जैन

उज्जैन: वंदे मातरम पर इमाम नासिर अली नदवी की टिप्पणी से बढ़ा तनाव, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई FIR

भोपाल. मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर की गई एक कथित आपत्तिजनक …