मंगलवार, मार्च 10 2026 | 03:36:30 AM
Breaking News
Home / व्यापार / रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के अधिग्रहण को मिली मंजूरी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के अधिग्रहण को मिली मंजूरी

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी। प्रस्तावित संयोजन, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 100 प्रतिशत अधिग्रहण से सम्बंधित है। अधिग्रहणकर्ता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगी कंपनियों के माध्यम से, भारत में खाद्य और किराने का सामान, टिकाऊ सामान, परिधान और जूते जैसी श्रेणियों में उत्पादों की थोक और खुदरा बिक्री का व्यवसाय करती है। लक्ष्य कंपनी भारत में नकद खरीद (कैश एंड कैरी) थोक व्यापार का कारोबार करती है। सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर के सर्राफा बाजार में सोने के गहने और 24 कैरेट सोने के बिस्कुट।

कानपुर सर्राफा बाजार: 9 मार्च 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानें आज का ताजा भाव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सर्राफा बाजार में आज, सोमवार 9 मार्च …