गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 01:46:40 PM

सोलर कंपनी में भीषण धमाके से 9 की मौत और 3 घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम ने मुआवजे का एलान किया है। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि नागपुर के बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज नागपुर में सौर कंपनी में हुए धमाके में छह महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। यह एक कंपनी है, जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है। नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार हम संपर्क में हैं। इसके अलावा आईजी, एसपी और कलेक्टर मौके पर हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देगी।’ सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, ‘घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली।  नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।’ सूत्रों के अनुसार, कोयला खनन विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक कारखाने में बनाए जा रहे थे। इसी की पैकेजिंग चल रही थी, तभी धमाका हुआ है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।