सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 03:49:08 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

Follow us on:

काठमांडू. नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, नेपाल में रविवार सुबह 7:24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।

नेपाल में भूकंप से कांपी धरती

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप रविवार सुबह आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिस दौरान भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तुरंत ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

7 अक्टूबर को भी आया था भूकंप

हालांकि, अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि 7 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

भूकंप प्रभावित क्षेत्र है नेपाल

बता दें कि नेपाल भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन भूकंप आता रहता है। साल 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान लगभग 9,000 लोग मारे गए थे।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत-रूस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास इंद्र 2025

INDRA 2025 से लेकर MILAN 2026 तक भारत-रूस रक्षा सहयोग का मजबूत समुद्री गठबंधन

नई दिल्ली. भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग केवल कूटनीतिक स्तर तक सीमित नहीं …