लोड हो रहा है...

कोरोना और स्वाइन फ्लू से पीड़ित हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जयपुर. पूरे देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कोरोना की चपेट में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि उन्होंने कोरोना और स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव आया है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने X पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाईं जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईडीएच सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पूर्व सीएम की हालत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हो रहे हैं। गहलोत ने लोगों से परिवर्तनशील मौसम के दौरान अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।