लोड हो रहा है...

हेलीकॉप्टर क्रैश में बाल-बाल बची उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. लोकसभा चुनाव में में तीसरे चरण के मतदान से पहले सरगर्मियां काफी ज्यादा तेज हो गई हैं. बीजेपी- कांग्रेस के साथ सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर लैंडिंग करते समय एक हेलीकॅाप्टर क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे के लिए आया था, हालांकि गनीमत ये रही कि हेलीकॅाप्टर क्रैश होने के बाद पायलट और शिवसेना नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं.

हेलीकॅाप्टर हुआ क्रैश 
जैसे ही हेलीकॅाप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई, लोगों ट्वीट करना शुरु कर दिया. चुनावी माहौल होने की वजह से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को लेकर ट्वीट किए जाने लगे. हालांकि हेलीकॅाप्टर महाराष्ट्र के रायगढ़ में क्रैश हुआ है. घटना के बाद अंधारे ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हेलिकॉप्टर एक जगह पर लैंड कर रहा है. लैंडिग के समय ही हेलिकॉप्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया. जिसके बाद तेज आवाजें आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

साभार : जी न्यूज

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।