मंगलवार, सितंबर 01 2026 | 02:50:37 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / सीआरपीएफ बंकर पर आतंकवादियों के ग्रेनेड से किये हमले में 10 से अधिक घायल

सीआरपीएफ बंकर पर आतंकवादियों के ग्रेनेड से किये हमले में 10 से अधिक घायल

Follow us on:

जम्मू. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के बाहर सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 10 से 12 लोग घायल हैं।

लश्कर कमांडर उस्मान भाई हालही में हुआ था ढेर

हालही में खबर सामने आई थी कि श्रीनगर के खानियार इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उस्मान भाई को ढेर कर दिया था। आईजीपी कश्मीर वी के बिरदी ने लश्कर कमांडर उस्मान के मारे जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि उस्मान आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में शामिल था। वह गैर कश्मीरियों और सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल था। साथ ही वह इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में भी शामिल था।

श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।  मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी था और लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़ा था।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended, भगवती नगर बेस कैंप में रोका गया जत्था

जम्मू | शनिवार, 8 अगस्त 2026 पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के …