लोड हो रहा है...

वीआईपी पार्टी ने आरजेडी से किया गठबंधन, मिली 3 सीटें

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. बीते कुछ महीनों से चल रही अनिश्चितता के बीच अंततः राष्ट्रीय जनता दल ने निषाद आरक्षण का मुद्दा उठाने वाली विकासशील इंसान पार्टी को तीन सीटें देने का फैसला कर लिया। वीआईपी को गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर सीटें दी गई हैं। शुक्रवार को राजद कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी को दी जाने वाली सीटों का एलान किया।

विस चुनावों में भी जारी रहेगा गठबंधन

शुक्रवार को राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी की मौजूदगी में वीआईपी को दी जाने वाली सीटों की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए हुआ हमारा यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह सरकार देश मे संविधान खत्म कर तानाशाही लाना चाहती है।

एनडीए के साथ नहीं बन पाई थी बात

बता दें कि मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव की गतिविधियां शुरू होने के पूर्व से लगातार राजनीतिक दलों के साथ संपर्क बना कर चल रहे थे।एनडीए गठबंधन में बात नहीं बनी तो महागठबंधन के साथ उन्होंने बात शुरू की। लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बन रही थी। लेकिन अंततः आज सहनी की मांग पूरी हुई और उनकी पार्टी तीन सीट पर बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।