लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने 6 को किया गिरफ्तार, मिले हथियार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस की आतंकरोधी इकाई एटीएस ने मुंबई के बोरीवली इलाके में रविवार दोपहर छापेमारी की है. इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ATS से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों के पास से 4 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं. ये सभी लोग दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो एक बड़ी वारदात को अंजाम देने मुंबई आए थे.

महाराष्ट्र एटीएस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 बंदूकें तथा 36 जिंदा कारतूस बरामद किए. गिरफ्तार किये गये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं. आगे की जांच की जा रही है.’

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।