लोड हो रहा है...

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. गोबेल क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को नक्सलियों के शव बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं काफी दूर तक खून फैला हुआ था. ऐसे में सुरक्षाबलों ने अंदेशा जताया कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं, जो फरार हो गए. इस मुठभेड़ में DRG के तीन जवान भी घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

छत्तीसगढ़ ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई बीते दो-तीन महीने से तेजी से जारी है. 100 से अधिक नक्सली अभी तक ढेर किए जा चुके हैं. नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर और नारायणपुर में सुरक्षाबलों के करीब एक हजार जवान जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला ये नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं. शुक्रवार को गोबेल क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में हो गई, जिसमें पांच नक्सली ढेर हो गए. वहीं कई घायल हो गए.

ITBP संग मिलकर चलाया ऑपरेशन

इस ऑपरेशन को कई जिलों की DRG टीम और 45वीं वाहिनी ITBP के जवानों ने साथ मिलकर चलाया. इस दौरान तीन जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे घायल हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को काफी दूर तक खून फैला दिखाई दिया. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि घायल नक्सली किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन वह आसपास ही छिपे होंगे.

गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सली कैंप का किया भंड़ाफोड़

वहीं महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास भीमनखोजी में एक नक्सली शिविर का भंडाफोड़ किया. इनपुट के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस ने भीमनखोजी क्षेत्र में टिपागड़ और कासनसुर दलम के सशस्त्र कैडरों की तलाश में अभियान चलाया था. इस अभियान को अतिरिक्त SP कुमार चिंता लीड कर रहे थे. हालांकि, इलाका घने जंगलों से घिरा होने के चले नक्सली भाग गए. मौके से6 पिट्ठू, बड़ी मात्रा में नक्सली सामान, साहित्य, दवाइयां, बैग आदि सामान जब्त किया गया.

- Advertisement -

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।