मंगलवार, जुलाई 14 2026 | 11:29:52 PM
Breaking News
Home / राज्य / छत्तीसगढ़ / 100 पुलिस वालों की मौजूदगी में गिराये गए मस्जिद के पास के अवैध कब्जे

100 पुलिस वालों की मौजूदगी में गिराये गए मस्जिद के पास के अवैध कब्जे

Follow us on:

रायपुर. मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे पर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। लगभग चार घंटे तक अवैध कब्जे को हटाने का अभियान चला। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। यहां सुपेला स्थित मस्जिद सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास अवैध कब्जा था। तीन दिन पहले ही भिलाई नगर निगम ने सभी को नोटिस जारी किया था। नोटिस का समय खत्म होने पर सीधे बुलडोजर एक्शन हुआ।

भारी पुलिस बल की रही तैनाती

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने सोमवार सुबह पांच बजे अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की। चार घंटे बाद सुबह नौ बजे तक अभियान चला। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। नगर निगम ने तीन दिन में कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।

शहर भर में चला अभियान

भिलाई नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। मौर्य चंद्र टॉकीज के पास भी अवैध कब्जों को हटाया गया। मजिस्द और मजार के आसपास बनी अवैध 22 दुकानों पर भी बुलडोजर गरजा। सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान चला। निगम ने अभियान में 10 जेसीबी, 30 डंपर और दो चेन माउंटर का इस्तेमाल किया।

अवैध कब्जा कर लोगों ने खोल ली थीं दुकानें

जानकारी के मुताबिक सैलानी बाबा दरबार को 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। मगर इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया। यहां तक कि दुकान, दफ्तर और चबूतरों का निर्माण भी कर लिया था। निगम की कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत 100 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहे।

शासन के आदेश पर हुई सख्ती

शासन ने भिलाई के कलेक्टर को 120 दिन में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का समय दिया था। इसके बाद नगर निगम ने कलेक्टर के आदेश पर अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस जारी किया। नोटिस की समयावधि पूरी होने पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी (RDU) का मुख्य द्वार, जहाँ डिग्री पर 'India' की जगह 'Bharat' लिखा जाएगा।

यूनिवर्सिटी डिग्री और मार्कशीट में ‘India’ की जगह अब चमकेगा ‘Bharat’, एमपी-सीजी के कुलपतियों का ऐतिहासिक फैसला

जबलपुर । शनिवार, 20 जून 2026 देश के शिक्षा जगत से एक बेहद महत्वपूर्ण और …