लोड हो रहा है...

हमने मुसलमानों के लिए जितना काम किया, उतना किसी ने नहीं किया : नीतीश कुमार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. बिहार में उपचुनाव के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंट्री हो चुकी है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही अपनी गलतियों के बारे में भी बात की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि मुसलमानों के लिए हमने जितना काम किया है उतना किसी ने अब तक नहीं किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनलोगों ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया है।

यह लोग सिर्फ मुसलमान का सिर्फ वोट लेते थे

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने मदरसों को सरकारी दर्जा दिया और उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया और यह लोग सिर्फ मुसलमान का सिर्फ वोट लेते थे। हम तो कहते हैं मुस्लिम को जो करना है वह करें लेकिन इतना कहेंगे कि जितना हम लोगों ने काम किया है उतना कोई नहीं किया है। मुसलमान क्यों दाय-बांय करते रहते हैं? आप लोग जिसे वोट देते हैं वह लोग क्या काम करते थे? किसी से छुपा हुआ नहीं है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।