लोड हो रहा है...

अमर गुफा में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन हुआ हिंसक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के कलेक्टर ऑफिस को हजारों सतनामी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए घेर लिया। सतनामी समाज का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया जिसके बाद बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर कार्यालय को ही आग के हवाले कर दिया। सतनामी समाज के प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस, जिला पंचायत भवन और तहसील ऑफिस में खूब आगजनी की। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट भी की। इस मारपीट में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहा था। हालांकि, इस हिंसक प्रदर्शन में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। सतनामी समाज के करीब हजारों लोग इसके विरोध में कई दिनों से विरोध कर रहे थे। सोमवार को सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और कलेक्टर परिसर में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।