शनिवार, अगस्त 15 2026 | 06:00:01 AM
Breaking News
Home / राज्य / पूर्वोत्तर भारत / प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Follow us on:

गंगटोक. सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए। तमांग ने सोमवार 10 जून को गंगटोक के पल्जोर स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली। प्रेम सिंह तमांग, पीएस गोले के नाम से मशहूर हैं। 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं, तमांग की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 31 सीटें जीतीं। सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। 2 जून को नतीजे आए थे।

सिक्किम में 25 साल सत्ता में रही पार्टी का सफाया

सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) का सफाया कर दिया। 25 साल (1994-2019) सत्ता में रहे SDF को इस बार महज एक सीट मिली। SDF के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे दोनों से हार गए। कांग्रेस-भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली।

सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं भाजपा ने 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। 2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल बोलते हुए।

बोले बदरुद्दीन अजमल: ‘ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को इनाम और सुविधाएं दे सरकार’

गुवाहाटी । सोमवार, 22 जून 2026 असम विधानसभा चुनाव 2026 के बाद राज्य की राजनीति …