लोड हो रहा है...

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो जवानों का बलिदान, 3 घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो जवानों  का बलिदान हो गया और तीन घायल हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार दो आम नागरिक भी घायल हुए हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) के मुताबिक, मुठभेड़ आज दोपहर अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में शुरू हुई. उन्‍होंने बताया कि आतंकियों ने एक गश्‍ती दल को निशाना बनाया, जिसके कारण दोनों सैनिक घायल हो गए.

कोकेरनाग सब डिविजन के जंगल में गश्‍ती दल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहा था. सेना की स्‍पेशल फोर्सेज और पैराट्रूपर्स भी विदेशी आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्‍सा हैं.

यहां पर साल भर पहले भी हुई थी मुठभेड़ 

यह गोलीबारी पिछले एक साल में कोकेरनाग में दूसरी बड़ी मुठभेड़ है. सितंबर 2023 में कोकेरनाग के जंगल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवाने वालों में एक कमांडिंग ऑफिसर, एक मेजर और एक डीएसपी शामिल थे. बताया जा रहा है कि अहलान गडोले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की तलाश में इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।