गुरुवार, मई 07 2026 | 04:17:51 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को चुना विधायक दल का नेता

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को चुना विधायक दल का नेता

Follow us on:

जम्मू. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गुरुवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना. अब गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब उमर अब्दुल्ला का सीएम पद के लिए भी चुना जाना तय है. इस मसले पर गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक में उस पर मोहर लगना अब सिर्फ औपचारिक सहमति भर माना जा रहा है. ऐसा इसलिए के गठबंधन के सहयोगी दलों में उनके नाम पर सहमति है

नेशनल कॉन्फ्रेस के उपाध्यक्ष और अब पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए उमर अब्दुल्ला आखिरी बार 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इस बार उन्होंने गांदरबल और बडगाम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दोनों सीटों से चुनाव जीतने में कामयाब हुए. वो लोकसभा का चुनाव हार गए थे.

वाजपेयी मंत्रिपरिषद का रह चुके हैं हिस्सा

उमर अब्दुल्ला ने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1998 में लोकसभा चुनावों के साथ शुरू की थी. उस समय वह सिर्फ 28 साल की उम्र में लोकसभा सदस्य बने थे. वह कामर्स और इंडस्ट्री राज्य मंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रह चुके हैं. गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक के बाद वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम आठ अक्टूबर को आ गया. केंद्रशासित प्रदेश में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है. एनसी को 42 और कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं. सीपीएम को भी एक सीट मिली, जिसका समर्थन एनसी को हासिल है. जम्मू रीजन में 28 सीटें जीतकर बीजेपी अब मुख्य विपक्षी दल बन गई है. इस बार चुनाव में पीडीपी को सिर्फ तीन सीटें मिली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीतकर जम्मू-कश्मीर चुनाव में अपना खाता खोला है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कश्मीर यूनिवर्सिटी में यौन शोषण कांड: वैज्ञानिक सज्जाद खान निलंबित, शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप

जम्मू । बुधवार, 22 अप्रैल 2026 कश्मीर विश्वविद्यालय (UoK) के प्रशासन ने कंप्यूटर साइंस विभाग …