लोड हो रहा है...

पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 को जहन्नुम पहुँचाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जम्मू. दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के फसीपोरा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। एक स्थानीय आतंकी के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान मुठभेड़ होने पर आतंकी मारा गया।

इससे पहले बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए एक गैर स्थानीय ड्राइवर को निशाना बनाया था। रिसोर्ट के कमरे में घुसकर आतंकियों ने ड्राइवर सह गाइड को गोली मार दी थी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आया था। घायल की शिनाख्त उत्तराखंड के देहरादून निवासी दिल रणजीत सिंह के रूप में हुई थी। वह पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है।

साभार : अमर उजाला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।