लोड हो रहा है...

सुरक्षाबलों के साथ अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक जवान शहीद और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

चार जिलों में चल रहा ऑपरेशन

रायपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

नक्सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है। एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।